फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी आइटमों का बायकाट करेंगे खुर्जा के व्यापारी

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
चाइनीज आइटम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
भारत के प्रति चीन के रुख को देखते हुए अब व्यापारी चाइनीज आइटमों का बायकाट करेंगे। इसके लिए उन्होंने  मुहिम छेड़ दी है। व्यापारियों ने बताया कि चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र जैसी सहायक नदियों के पानी को रोकना और पाकिस्तान को समर्थन करके चीन भारत का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में वह भी चाइनीज सामानों को नकार कर कड़ा संदेश देना चाहते हैं। व्यापारियों में चीन के रवैये के प्रति खासी नाराजगी है। भारत को पानी देने वाली ब्रहमपुत्र की सहायक नदी रोककर बांध बनाने वाले चीन का अब भारत के भीतर विरोध शुरू हो गया है।

पाक आंतकी मौलाना मसूद को अपनी वीटो पॉवर के दम से अंर्तराष्ट्रीय आंतकियों में सूची में डाले जाने से बचाने को लेकर पर भारत के लोगों में खासी नाराजगी है। कॉलेज रोड स्थित गिफ्ट गैलरी संचालक सचिन ने बताया कि हर बार दीपावली पर खुर्जा में 4-5 करोड़ रुपये का चीनी सामान बाजार में आता था, लेकिन इस बार मात्र 10-15 लाख रुपये का सामान ही बड़ी मुश्किल से बाजार में आया है।
विज्ञापन


गोंविददेव मोहल्ला निवासी व्यापारी चेतन शर्मा ने कहा कि वह चीनी सामान का पूरी तरह से बॉयकाट कर देसी उत्पादों का प्रयोग करेगें। नई बस्ती निवासी हेंमत और जवां निवासी योगेश ने बताया कि भारतीय कंपनियों ने बाजार से चीनी सामान का सूपड़ा साफ करने के लिए अपने दामों में कई प्रतिशत की कटौती की है।
विज्ञापन


इसके अलावा दीपावली पर बिकने वाले गणेश, लाइट झॉलर, कैंडल, गॉडफिगर, फांउटेन, फ्रेंगशुई, दॉ लाफिंग बुद्धा शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें