फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला, बीबीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी मार्ग पर मंगलवार देर शाम अपने बुग्गी से गिरे सामान को उठाने के लिए पिता के पीछे-पीछे बुग्गी से उतरे बालक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलावठी मार्ग पर मंगलवार देर शाम सोनू राठी अपने एकलौते बेटे लविश (8) के साथ भैंसा बुग्गी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बुग्गी से कुछ सामान गिर गया।

पीछे बैठे लविश ने शोर मचाया तो सोनू बुग्गी सड़क किनारे खड़ी कर सामान उठाने के लिए जाने लगा। यह देखकर लविश भी पिता के पीछे हो लिया।

इसी बीच बीबीनगर से गुलावठी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने लविश को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे बीबीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लविश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लविश की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली घर में कोहराम मच गया। देर रात ही लविश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चार फरवरी को था लविश का जन्मदिन
मंगलवार को हादसे का शिकार हुए लविश का 4 फरवरी को जन्मदिन था। इकलौते पुत्र लविश के पिता सोनू ने बताया कि 4 फरवरी को लविश का जन्मदिन मनाया जाना था। लेकिन कुदरत को कुछ यह मंजूर नहंी था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें