जनपद में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। माननीयों से लेकर अफसर तक सब योग करने में मशगूल रहे। इसके अलावा स्कूल-कालेजों में भी योग की धूम रही। टाडा स्टेडियम में सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही और सीडीओ जसजीत कौर ने द्वीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से योग दुनिया के 190 देशों में चल रहा है। सीडीओ जसजीत कौर, नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, क्रीड़ा अधिकारी आदि रहे। भाजपाइयों ने चुनमुन होटल में योग शिविर लगाया और योगासन किया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और विशिष्ट अतिथि सांसद भोला सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने की। अशोक कटारिया, सांसद भोला सिंह ने योग को सेहतमंद शरीर की कुंजी बताया। महेंद्र चौधरी, पीयूश सैनी, सुनील रामा, वीरसैन, हितेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण केंद्र, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज पतंजलि योग समिति, 36 उप्र वाहिनी एनसीसी बटालियन,
41 यूपी बटालियन एनसीसी, आईपी कालेज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज कैंपस-2, ऑनस्ट क्लब योग साधना केंद्र, समता आयुर्वेदिक सेंटर पर योग की क्लास लगाईं गईं। लोगों ने योग शिविरों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।