फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में पहली कटऑफ से चार हजार के सापेक्ष आधी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। जबकि अब दूसरी कटऑफ का इंतजार है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ जारी की गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को सोमवार तक का समय प्रवेश के लिए दिया गया था। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने के बाद जिले के सभी सभी कॉलेजों में करीब 2000 सीट रिक्त रह गई हैं। चर्चा थी कि विवि की ओर से प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ मंगलवार को जारी कर दी जाएगी और बुधवार से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन देर शाम तक विवि की ओर से दूसरी कटऑफ जारी नहीं हुई। इसका पूरा दिन कॉलेज इंतजार करते रहे। वहीं, दूसरी ओर प्रवेश लेने के इच्छुक और पहली कटऑफ में नाम न आने वाले छात्र-छात्राएं भी दूसरी कटऑफ आने के लिए लगातार एक-दूसरे से संपर्क में रहे। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि मंगलवार शाम तक दूसरी कटऑफ नहीं आई। संभावना है कि कटऑफ देर रात्रि या फिर बुधवार सुबह जारी कर दी जाएगी। इसके जारी होते ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें