फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी-बीकॉम में 82 और बीए में 77 फीसदी गई कटऑफ

विज्ञापन
नगर के डीएवी डिग्री कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी मेरिट लिस्ट देखते छात्र। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बीएससी-बीकॉम में 82 और बीए में 77 फीसदी गई कटऑफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। मेरिट जारी होते ही कॉलेजों ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लिस्ट चस्पा कर दी है। अलग-अलग कक्षाओं के प्रवेश के लिए अलग काउंटर बनाए हैं। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को एक अक्तूबर तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सीसीएसयू की ओर से यूजी (स्नातक) प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर तक चली। बुधवार को जैसे ही प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी होने की सूचना कॉलेजों को मिली तो उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हुए लिस्ट चस्पा कर दी। पहले दिन कॉलेजों में बहुत कम छात्र-छात्रएं पहुंचे। बृहस्पतिवार को कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

अचानक जारी की गई मेरिट
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अचानक मेरिट जारी की गई। कॉलेज प्रबंधन के साथ छात्र-छात्राओं का कहना है कि पहले विवि की ओर से पांच अक्तूबर तक मेरिट जारी करने की बात कही जा रही थी। अचानक मेरिट जारी होने से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने और अन्य तैयारियां करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को भी इसका समय पर पता नहीं चला और अब उन्हें भी आवेदन भरने और अन्य कागजात जुटाने में परेशानी होगी।
बीएससी, बीकॉम की मेरिट हाई, बीए की कम
विवि की ओर से जारी कई पहली कटऑफ काफी हाई बताई जा रही है। बीए की मेरिट काफी कम अंकों वाली बताई जा रही है। पहली मेरिट में उन छात्र-छात्राओं को ही शामिल किया गया है, जिनके इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे नंबर आए हैं।
नगर के कॉलेजों की मेरिट
1. डीएवी पीजी कॉलेज
बीए प्रथम वर्ष
जनरल - 77.20
ओबीसी - 73.60
एससी - 71.80
एसटी - 55.20
बीकॉम प्रथम वर्ष
जनरल - 77.00
ओबीसी- 73.80
एससी - 72.80
बीएससी प्रथम वर्ष
जनरल - 82.60
ओबीसी - 80.20
एससी - 76.60
2. आईपी पीजी कॉलेज
बीकॉम प्रथम वर्ष
जनरल - 73.00
ओबीसी - 69.00
एससी - 61.80
एसटी - 68.40
बीएससी प्रथम वर्ष
जनरल - 77.60
ओबीसी -74.40
एससी - 70.40
एसटी - 67.40
3. गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
बीए प्रथम वर्ष
जनरल - 58.80
4. मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए प्रथम वर्ष
जनरल - 60.40
अमर सिंह डिग्री कॉलेज लखावटी
बीए प्रथम वर्ष
जनरल-75.60
ओबीसी- 72.00
एससी- 70.40
कृषि प्रथम
जनरल- 78.70
ओबीसी-76.40
एससी- 73.90
राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद
बीए प्रथम वर्ष
जनरल- 71
ओबीसी- 67
एससी- 66.40
एसटी- 55.20
डीएन कॉलेज गुलावठी
बीए प्रथम वर्ष
जनरल- 72.60
ओबीसी- 68.60
एससी- 66.20
एनआरसी कॉलेज खुर्जा
बीए प्रथम वर्ष
जनरल- 74.40
ओबीसी- 69.40
एससी- 68.40
एससी- 55.20
बीकॉम प्रथम वर्ष
जनरल- 75.20
ओबीसी- 69.80
एससी- 67.80
बीएससी प्रथम वर्ष
जनरल- 78.00
ओबीसी- 75.00
एससी- 72.60
सिकंदराबाद के कॉलेजों की मेरिट
सिकंदराबाद के जेएस कॉलेज में बीए सामान्य 72.67 प्रतिशत, ओबीसी की 68.2 प्रतिशत, एससी 67.6 प्रतिशत तक की मेरिट जारी हुई है। बीकॉम की सामान्य 55.6 प्रतिशत, ओबीसी 61.8 प्रतिशत, एससी 54.2 प्रतिशत पर रुकी।
विज्ञापन

कोट
विवि ने यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के साथ अलग-अलग कक्षाओं के लिए प्रवेश के आवेदन जमा करवाने के लिए काउंटर बनाए हैं। प्रवेश प्रक्रिया एक अक्तूबर तक जारी रहेगी। - डॉ. रेनू अग्रवाल, प्राचार्या, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें