फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : अंग्रेजी के पेपर में अनुपस्थित रहे 105 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई : अंग्रेजी के पेपर में अनुपस्थित रहे 105 छात्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहली पाली में 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 105 छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा में कोविड गाइड लाइन का पालन हुआ। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई।
सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। इसमें 8552 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और परीक्षा में 8447 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को बिना चेकिंग व मास्क के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। शुक्रवार को अब 10वीं कक्षा की कई ट्रेड के विषयों की परीक्षा होगी। इसी तरह 12वीं कक्षा की बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, रिटेल, इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा देकर अच्छा लग रहा
परीक्षा की तैयारी के दौरान चिंता बनी हुई थी कि पेपर कैसा होगा। लेकिन पेपर हाथ में आया तो आसान होने पर सब चिंता दूर हो गई। पहले तो यह भी लग रहा कि कहीं ऐसा न हो कि इस बार भी परीक्षा न हो। अब परीक्षा देकर अच्छा लग रहा है। - अलिशबा
लिखने में नहीं आई दिक्कत
हालांकि मेरी अंग्रेजी अच्छी है, लेकिन पेपर में लिखना जरूरी होता है। लगातार स्कूल नहीं खुलने से आदत नहीं रही थी, लेकिन जब परीक्षा की समयसारिणी जारी हुई तो लिखने का भी अभ्यास तेज कर दिया। अब परीक्षा के दौरान लिखने में भी कोई दिक्क्त नहीं आई। - ईशा यादव
पहली बार दी बोर्ड परीक्षा
पहली बार बोर्ड परीक्षा देने को लेकर चिंता बनी थी। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए जो तैयारी की थी। इस दौरान यह भी लग रहा था कि मेहनत बेकार न जाए, लेकिन पेपर देकर बहुत अच्छा लग रहा है। परीक्षा देने से ही छात्र की मेहनत का आकलन होता है। - सूरज सिरोही
विज्ञापन

आसान था पेपर, नहीं हुई परेशानी
इस बार ऑनलाइन पढ़ाई से ही अधिकतर तैयारी की। पिछले दिनों स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों से भी तैयारी में मदद मिली। परीक्षा देने के दौरान कोई खास परेशानी नहीं आई। पेपर आसान था और अच्छे नंबर मिलेंगे। - निशांत गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें