फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोतवाली के मालखाने से नकदी, जेवरात, गाड़ी, अन्य सामान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। कोतवाली के मालखाने से विभिन्न मुकदमों से संबंधित नकदी, जेवरात, गाड़ी और अन्य सामान के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी होने के बाद से ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। मालखाना प्रभारी ने पूर्व मालखाना प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मालखाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली के मालखाने का चार्ज लेने के बाद उन्होंने विभिन्न मुकदमों से संबंधित न मिलने वाले सामान की सूची बनाई, जिसमें नकदी, वाहन, आभूषण व अन्य सामान गायब मिला। बताया कि गुम हुई नकदी, आभूषण की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन

पुलिस ने गायब माल की तलाश शुरू की। मगर कुछ नहीं मिला। बता दें कि विगत सात मई 2025 की देर शाम भी गुलावठी-कोतवाली के मालखाने में भयंकर आग भी लग गई थी, लेकिन उसमें बड़े वाहन के जलने की कोई खबर नहीं थी। आग को बुझाने के प्रयास में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए थे। मालखाने से गायब हो गया सामान, किसी को नहीं लगी भनक गुलावठी। मालखाने में जमा नकदी, आभूषण के अलावा, कोतवाली परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित खड़े वाहन भी गायब हो गए। मगर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
अदालत में एक मुकदमे से संबंधित मामले में माल बरामदगी की प्रस्तुति न होने पर सख्ती दिखाई, तो मामला खुला। वरना पुलिस मामले को दबाए बैठी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार (माल मुकदमाती) की तहरीर पर मालखाना के पूर्व हेड मुहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें