फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिटाई के मामले में 22 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। क्षेत्र के परौरी गांव में 17 जनवरी की शाम को छह लोगों ने मिलकर तीन लोगों की पिटाई की थी। मामले में पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर उसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद थाने में शिकायत दी थी। मामले में 22 दिन बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

परौरी गांव निवासी खजान सिंह ने बताया कि 17 जनवरी की शाम को वह अपनी दुकान पर थे। पास के गांव निवासी राजेश और विरेंद्र बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी गांव में रहने वाले छह लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। यह देख खजान सिंह ने पुलिस को सूचना दी और बीच-बचाव कराया। पुलिस के आने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पूछताछ के बाद पुलिस वहां से चली गई। इसके बाद रात को फिर से आरोपी आए और खजान सिंह के घर में घुसकर उनकी पिटाई की। उनकी दोनों बेटियों को धमकी देकर भाग गए। मामले में गांव में पंचायत भी हुई और फिर बाद में थाने में शिकायत दी गई। थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर देर से मिली है। सचिन, गोविंदा, संदीप, अभिषेक, निन्ना, नितेश के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें