फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो पक्षों में हुए विवाद में दस के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। क्षेत्र के हसनपुर गांव में चार दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस शांति व्यवस्था के लिए लगातार गांव में गश्त कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि 12 नवंबर को गांव में रहने वाला मटरू शराब के नशे में उसके घर आ गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। साथ ही गाली-गलौज करने लगा। इस पर महिला ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद आरोपी को चेतावनी देकर भेज दिया गया। अगले दिन मटरू की पत्नी घर आई और धमकी देने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। वहीं 14 नवंबर को पीड़िता की बेटी खेत से आ रही थी कि मटरू के बेटे शनी और रूपेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके विरोध में विवाद हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी तहरीर में मटरू का आरोप है कि पहले पक्ष के लोगों ने उसको बेरहमी से पीटा। इसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं।
सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, घर में घुसकर उपद्रव करना और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं मटरू की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें