फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार सवारों ने सैदपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को हॉकी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरंगाबाद। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित एचएम इंटर कॉलेज में तैनात स्कूटी सवार प्रधानाचार्य के साथ देर शाम कार सवार युवकों ने हॉकी से पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रधानाचार्य ने कार सवार चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर निवासी प्रमेंद्र शर्मा एचएम इंटर कॉलेज सैदपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम बोर्ड परीक्षा कराने के बाद वह स्कूटी से वापस गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर-अगौता मार्ग स्थित गांव अन्हेडा के पास सैदपुर की ओर से आए कार सवारों ने स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया और प्रधानाचार्य की हॉकी से पिटाई कर डाली। शोर-शराबा सुनकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए सैदपुर के लिए फरार हो गए। प्रधानाचार्य ने अगौता थाने पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने रैना स्थित सीएचसी में पीड़ित को भर्ती कराया। बाद में प्रधानाचार्य ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। प्रधानाचार्य के अनुसार बोर्ड परीक्षा के दौरान एक युवक ज्यादा शरारत कर रहा था। उसे अनुशासन में रहने को कहा था। आशंका है कि छात्र के परिजनों ने हमला किया है। इंस्पेक्टर अगौता ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। सोमवार को कॉलेज में पहुंचकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें