सिकंदराबाद। वृद्धा को कार में लिफ्ट देकर गांव निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी वृद्धा (60 वर्ष) ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने पति के साथ नेशनल हाईवे पर चाय बेचती हैं।
शनिवार की दोपहर वह गांव से दुकान जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी युवक अपनी कार से जा रहा था। उन्होंने युवक से दुकान तक छोड़ने के लिए कहा तो उसने कार में बैठा लिया। वह उन्हें दुकान पर छोड़ने की बजाए कार को जंगल में ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उन्हें दुकान पर छोड़कर भाग गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। क