फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बुलंदशहर के चार युवकों की मौत; काली मेला देखने गए थे चारों दोस्त

Sun, 13 Oct 2024 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चार युवकों की अलीगढ़ जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के डिबाई के गांव दौलतपुर खुर्द से काली मेला देखने गए चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को गांव के रहने वाला विकास अपने दोस्त सुनील, यश शर्मा और रवि के साथ एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ के क्षेरत क्षेत्र में काली मेला देखने गए थे। 

मेला देखकर लौटने के दौरान जवां थाना इलाके के छेरत स्थित गेस्ट हाउस के पास ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही चारों की मौत हो गई। अलीगढ़ पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

चारों दोस्त 19 साल से लेकर 22 साल तक के उम्र के हैं। दौलतपुर गांव में कोहराम मचा है। गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवकों के घर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें