फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बक्सा फटा, 10 हजार घरों की बत्ती गुल

Sun, 18 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन

विज्ञापन
केबल बक्सा फटने से शनिवार रात करीब दो बजे नगर के करीब 10 हजार से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति सुचारु की गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।

रविवार रात करीब दो बजे भूड़ बिजलीघर क्षेत्र में 33 केवीए लाइन का केबल बक्सा फट गया। इसके चलते अंसारी रोड बिजलीघर, मोतीबाग बिजलीघर और सब्जी मंडी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


सुबह होने पर बिजलीकर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो फाल्ट का पता चला। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि केबल बक्सा फटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

गांव के बाद अब कटी खेतों की बिजली
 पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। गांव के बाद अब खेतों की लाइनें काटी जा रही है। पावर कारपोरेशन ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 400 ट्यूबवेलों की बिजली काट दी। साथ ही कुछ ट्यूबवेलों के ट्रांसफार्मर भी उतार लिए गए। गेहूं की बुवाई न होने से किसान परेशान है।

नोटबंदी के बाद किसानों पर पावरकारपोरेशन की दोहरीमार पड़ रही है। किसान पहले ही गन्ने का भुगतान न मिलने से परेशान है। अब पावर कारपोरेशन ने किसानों की खेतों की बिजली काटकर उन्हें और परेशान कर दिया है। रविवार को पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा ट्यूबवेलों की लाइनें काट दी साथ ही कुछ ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर तक उतार लिए गए।

कारपोरेशन की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी का कहना है कि किसान पहले से ही टूटा हुआ है। अब बुवाई के दौरान ट्यूबवेल की लाइन कटने से उस पर बोझ पड़ रहा है। जब किसानों की फसल की लागत तक नहीं निकल पा रही है तो फिर बिजली का बिल कहां से पटाया जाए।

मोबाइल वैन में आज     जमा होंगे बिजली बिल
 राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए विद्युत विभाग द्वारा सोमवार को मोहल्लों में मोबाइल वैन भेजकर उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा कराए जाएंगे। जानकारी देते हुए पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता हिमांशु कुशवाहा ने बताया कि बिजली के बिल जमा करने के लिए सोमवार को नगर के मोहल्लों में मोबाइल वैन भेजी जाएगी तथा मोबाइल वैन में ही बिजली के बिल जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा से लैस उक्त वैन सोमवार को सुबह 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक विद्युत बिल जमा करेगी।

12 पर एफआईआर
 बिजली चोरों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विभाग ने 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चरौरा बिजलीघर प्रभारी जेई रियाजुद्दीन और मोहरसा बिजलीघर प्रभारी जेई महीपाल सिंह द्वारा क्षेत्र में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया। इसमें 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि बाकी से जुर्माना वसूला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें