फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मोबाइल पर लिंक भेजकर शातिर ने व्यापारी के खाते से निकाले 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ठग ने पीड़ित को बैंक खाते में रुपये जमा होने का लिंक भेजा था, जिस पर क्लिक करने के बाद ही पीड़ित का मोबाइल हैंग हो गया और उसके खाते से रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी विवेक वर्मा ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि वह किराना का व्यापारी है। उसने कुछ कंपनी की एजेंसी भी ली हुई है। उसका अधिकतर लेन-देन चेक आदि के माध्यम से ही होता है। आरोप है कि दो दिन पूर्व गत दो जनवरी को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उसके बैंक खाते में 47 हजार रुपये जमा होने की जानकारी दी गई थी। इसी मैसेज में एक लिंक भी था। उसने बैंक खाते में रुपये जमा होने के बारे में जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। आरोप है कि मोबाइल हैंग होने के बाद उसे स्विच ऑफ कर ऑन किया। इसके बाद उसके मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिससे पता चला कि उसके बैंक एकाउंट से तीन बार में 79,800 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित विवेक ने एसएसपी से मामले में जांच कराकर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें