फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: व्यापारी को एजेंसी का लालच देकर ठग लिए 1.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से एक कंपनी की एजेंसी लेने के लिए फोन पर बात करना भारी पड़ गया। आरोपी साइबर ठगों ने फार्म भरवाकर सिक्योरिटी के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठग लिए। अब आरोपियों का नंबर भी बंद जा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी राजेंद्र सिंह का किराना का व्यापार है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को वह अपने फोन पर फेसबुक चला रहे थे। इस दौरान उन्हें एक खाद्य कंपनी का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें एजेंसी देने की बात अंकित थी। पीड़ित ने उस विज्ञापन पर दिए नंबर पर फोन कर संपर्क किया। जिस पर फोन उठाने वाले ने खुद को कंपनी का एरिया मैनेजर बताया। साथ ही कंपनी की पॉलिसी के बारे में पीड़ित को बताया। जिस पर पीड़ित भी उसकी बातों के झांसे में आ गया। पीड़ित ने आरोपी के कहने पर एक ऑनलाइन फार्म भरकर वेबसाइट पर सब्मिट कर दिया। साथ ही पीड़ित के बताए खाते में सिक्योरिटी के नाम पर दो बार में डेढ़ लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने अपना नंबर भी बंद कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें