फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल वैन में बस ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार तीन बच्चे घायल हो गए। लोगों ने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चौराहे पर तैनात पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बीसा कालोनी स्थित गाॅड सेंड स्कूल की वैन में कमालपुर, अलीपुर गिझोरी और अकबरपुर गांव समेत अन्य गांव से बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। भूड़ चौराहे के पास पहुंचते ही एक बस ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार सवार बच्चे आगे की ओर गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे आगे की सीट पर जाकर टकराए। इससे बच्चों के चेहरे पर विभिन्न स्थानों पर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला और घायल छह वर्षीय रुकैया, पांच वर्षीय आविया और छह वर्षीय आवान को अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों को घर भेज दिया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस की स्पीड कम थी, जिसके चलते बच्चों को अधिक चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि बस चलाने के दौरान चालक अन्य लोगों से बात कर रहा था। जिसके चलते चालक का ध्यान सड़क से हटा और बस ने आगे चल रही स्कूली वैन में टक्कर मार दी। मौके पर ही पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में कार का पीछे का शीशा भी टूट गया। इसके बाद दोपहर के समय बस मालिक और वैन मालिक में समझौता हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बस और चालक दोनों को छोड़ दिया। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत ठीक है। दोनों पक्षों में समझौते के कारण बस और चालक दोनों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें