फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार... अस्पतालों में बढ़े बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दूसरे मरीज को वायरल फीवर
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम में हो रहे बदलाव और उमस के चलते वायरल बुखार और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वायरल बुखार के चलते जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की प्रतिदिन लाइन लग रही है। प्रतिदिन 50 फीसदी से अधिक मरीजों में वायरल बुखार की पुष्टि हो रही है। सोमवार को हाफ-डे होने के बावजूद सरकारी चिकित्सालयों की ओपीडी में 958 लोगों ने दवाई ली।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनका प्रतिशत 50 के आसपास है। मौसम में बदलाव के दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार हो जाता है। ऐसे मौसम में खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इनमें बहुत से मरीज ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण हैं। इस वजह से इनकी कोरोना जांच भी हो रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन्हें कोरोना के बजाय वायरल फीवर मिला है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में 2000 से अधिक आ रहे मरीज
आइएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मानसून के अंतिम दिनों में फ्लू का प्रकोप आता है। यह कॉमन फ्लू होता है। घर में किसी को होने पर पूरे परिवार तक फैलने का खतरा रहता है। काफी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े इसकी चपेट में आ रहे हैं। जनपद के करीब 300 निजी अस्पतालों में भी रोजाना दो हजार से अधिक मरीज वायरल के आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण
नाक बहना और आंखों से पानी गिरना
हल्का व तेज बुखार आना
शरीर व जोड़ों में दर्द होना
सिर में दर्द होना
बचाव के उपाय
मौसम अनुसार कपड़े पहनें।
ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
बासी खाने का सेवन न करें।
चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
खांसी-जुकाम होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें और मास्क जरूर पहनें।
बुखार के लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं
मौसम में बदलाव होने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मरीज अधिक सामने आ है। बीमारियों से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक एवं फ्रिज के पानी से परहेज करें। मौसम अनुसार कपड़े पहने और लापरवाही न बरतें। बुखार होने या लक्षण महसूस होने पर पंजीकृत चिकित्सक से सलाह अवश्य लें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें