फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन शातिर चोा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन शातिर चोर
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र में चरौरा नहर के पास पुलिस की चार शातिर चोरों से बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि, एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 26 जुलाई की रात में गांव दरावर से बदमाशों ने एक ट्रॉला चोरी कर लिया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात अहार थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी को सूचना मिली कि दरावर से चोरी ट्रॉला को चार शातिर चोर एक ट्रैक्टर में जोड़ कर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चरौरा नहर के निकट मुखबिर के बताए स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉला को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी शिनाख्त मूलचंद पुत्र सुरेंद्र सिंह, रोहित कुमार पुत्र रूपचंद निवासीगण गांव फरीदा बांगर थाना नरसेना व मोहम्मद हासिम पुत्र साजिद अली निवासी गांव इमलिया थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। जबकि, आरोपियों का एक साथी भाग निकला। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें