102 मिले कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में कुल 102 और मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत की बात है कि शनिवार को 125 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 207 पर पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 20 हजार के करीब पहुंच गया है। शनिवार को संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 19569 हो गया है। जबकि कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 18059 हो गई है। 1303 मरीजों का होम आइसोलेशन और अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। इस दौरान सबसे अधिक बुलंदशहर में 20 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही ऊंचागांव में 16, खुर्जा में 14, स्याना व अनूपशहर में आठ-आठ, बीबीनगर में छह, सिकंदराबाद और लखावटी में पांच-पांच, जहांगीराबाद में चार, शिकारपुर और डिबाई में तीन-तीन, अनूपशहर, गुलावठी, अऱनिया व पहासू में दो-दो मरीज मिले हैं। एसीएमओ डा. रोहताश यादव ने बताया कि संक्रमण को हराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराते हुए वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है।