फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: डॉन बनने के लिए रिजवान ने फैक्टरी कर्मी पर किया था चाकुओं से हमला, हालत नाजुक होने पर एम्स किया गया रेफर

Mon, 04 Apr 2022 11:20 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरायगढ़ निवासी रमेश पुत्र तपेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता है। रविवार को वह सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। सब्जी मंडी में कैनरा बैंक के पास खड़ा था। इसी दौरान रिजवान ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैक्टरी कर्मी रमेश पर हमले के मामले में पकड़े गए आरोपी रिजवान का कहना है कि वह शहर का डॉन बनना चाहता है। किसी तरह से चर्चा में आने के लिए ही उसने रमेश का गला रेत दिया था। उधर, रमेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी रिजवान ने गर्दन के अलावा पीठ और कंधे पर भी वार किए थे। 

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरायगढ़ निवासी रमेश पुत्र तपेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता है। रविवार को वह सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। सब्जी मंडी में कैनरा बैंक के पास खड़ा था। इसी दौरान रिजवान ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया था।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी इमाम जैदी की तहरीर पर आरोपी मोहल्ला रिसालदारान निवासी रिजवान कुरैशी पुत्र रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि यदि समय रहते पुलिस उसे गिरफ्तार न करती तो वह अन्य लोगों पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर देता। 

बदल रहा बयान

कोतवाल ने बताया कि रिजवान बार-बार अपने बयान भी बदल रहा है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि अपने दोस्त से रुपये उधार लिए थे। दोस्त ने फोन कर तगादा करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दिया था। अपमान का बदला लेने के लिए वह अपने दोस्त की हत्या करने के लिए निकला था। उसका दोस्त नहीं मिला तो गुस्से में उसने अचानक से सामने आए रमेश पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की गहनता की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें