फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप बेचने के नाम पर बुलाकर करते थे लूट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप बेचने के नाम पर बुलाकर करते थे लूट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

ककोड़। लोगों को स्क्रैप बेचने के नाम पर बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट, लूट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि 18 अप्रैल 2022 को थाना कोतवाली देहात के गांव बहलीमपुर निवासी राहुल पुत्र धर्मवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अजय नाम के व्यक्ति ने लोहे का सामान खरीदने के लिए उसे सुनपेड़ा नहर पर बुलाया था। उसे नमूना दिखाने के बाद एंडवास ले लिया। जिसके बाद पूरा सामान देने के लिए कहकर एक सुनसान रास्ते पर ले गए। जहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। सामान देने के लिए कहने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात में मुखबिर की सूचना पर अजयनगर तिराहे से दो बाइकों पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो चाकू, चार हजार रुपये, दो बाइक, एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम सुनपेड़ा थाना ककोड़ निवासी अर्जुन, ग्राम बीछट सुजानपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, मोहम्मदपुर खेडा थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर नविासी अजय उर्फ शीलू उर्फ शीलचंद्र, अवधेश बताया। बताया कि आरोपियों से बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

अजय का है आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अजय उर्फ शीलू, आपराधिक प्रवृति का है। उस पर थाना ककोड़, जनपद गौतमबुद्धनगर में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें