फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई पॉवर कारपोरेशन की टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग करने गई पॉवर कारपोरेशन की टीम से मारपीट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। चेकिंग करने गई पॉवर कारपोरेशन की टीम के साथ अभद्रता, मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जेई ने पांच नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फगाना विद्युत उपकेंद्र के जेई राजेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को वह उच्चाधिकारियों के आदेश पर ग्राम खगुआवास में टीजी द्वितीय राजीव शर्मा, गगन कुमार,लाइनमैन रविंद्र, नासिर, शमशेर खां, अनिल कुमार, मूलचंद शर्मा के साथ चेकिंग करने के लिए गए थे। चेकिंग के दौरान गांव निवासी एक युवक मीटर से अलग दूसरा केबल डालकर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। वीडियो ग्राफी करने पर वह आक्रोशित हो गया। उसने अपने परिवार के लोगों समेत अज्ञात लोगों के साथ मिलकर टीम के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। मोबाइल को छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। दोबारा गांव में आकर चेकिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के चलते टीम के सभी लोग भयभीत है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें