फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी की रकम वापस मांगने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी की रकम वापस मांगने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को आरोपी युवक से अपनी उधारी की रकम मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी युवक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह परचून की दुकान कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने किसी काम के लिए पीड़ित से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने रकम तीन महीन के बाद देने की बात कही थी। जिस पर पीड़ित ने उसे रुपये दे दिए। लेकिन, समय बीतने के बावजूद आरोपी ने रकम वापस नहीं की। साथ ही पीड़ित के तकादा करने पर आरोपी उसे टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि शुक्रवार को पीड़ित ने जब आरोपी से रुपये मांगे तो आरोपी भड़क गया। साथ ही अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होते हुए देख आरोपी मौके से भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित को परिजनों ने उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें