कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
सिकंदराबाद। भाकियू भानू महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष व उसकी भाभी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ के आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद साठगांठ कर छोड़ने का आरोप लगाते हुए संगठन के लोग कोतवाली में धरने पर बैठ गए। धरनारत कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष मिली चौहान, जगवीर सिंह, आदेश कुमार, जितेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार, शाहरूख चौधरी, खालिद, हिना, आशु आदि मौजूद रहे।
भाकियू भानू के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू ने बताया कि पुलिस ने सांठगांठ कर हिरासत में लिए आरोपी को छोड़ दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रहेगा। उधर, कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला लेने-देन के विवाद को लेकर मारपीट का है। छेड़छाड़, आरोपी को छोड़ने का आरोप निराधार है। कार्रवाई की जाएगी।