फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी के चिलिंग प्लांट में हुआ गैस रिसाव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी के चिलिंग प्लांट में हुआ गैस रिसाव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित डेयरी प्लांट के चिलिंग प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। समय रहते गैस के रिसाव को बंद के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि पावन कुटीर के पास संगम डेयरी है। डेयरी में चिलिंग प्लांट लगा हुआ है। बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे चिलिंग प्लांट से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। गैस के रिसाव होने से जिसके चलते आसपास के लोगों और राहगीरों को आंख में जलन होने लगी। तेजी से फैली गैस से आसपास अफरातफरी मच गई। सांस के द्वारा अमोनिया गैस के अंदर पहुंचने से लोगों को चक्कर की भी शिकायत होने लगी। लोगों की शिकायत पर प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली निरीक्षक जयकरन सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की जानकारी होने पर डेयरी संचालक ने टेक्निकल टीम को बुला लिया था। लिकेज होने के कारण यह दिक्कत पैदा हुई, जिसकी मरम्मत कराई गई है। अब स्थित सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालक इदरीश गाजी ने बताया कि चिलिंग प्लांट में अमोनिया गैस के भरते समय वाल्व ठीक से बंद नहीं होने के कारण रिसाव हुआ। जिसकी तुरंत जानकारी हो गई। मौके पर टेक्निकल टीम को बुलाकर वाल्व को 15 से 20 मिनट में ही बंद करा दिया गया। किसी को भी किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें