फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में डांस का वीडियो वायरल, प्रधान प्रत्याशी समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस में डांस का वीडियो वायरल, प्रधान प्रत्याशी समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। चुनावी समर में पार पाने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। कोई दावत दे रहा है तो कोई मिठाई, कोल्डड्रिंक बांट रहा है। मगर ग्राम चोला में अलग तरह का मामला देखने में आया है, जहां प्रधान पद के प्रत्याशी के जुलूस में मतदाताओं को लुभाने के लिए पुरुष महिला के कपड़ों में डांस कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताय जाता है कि मंगलवार को ग्राम चोला से प्रधानी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी दलीप पुत्र दल सिंह का गांव में रोड शो निकाला जा रहा था। रोड शो में आगे-आगे ट्रैक्टर चल रही थी। पीछे प्रत्याशी और उसके समर्थक। मतदाताओं को लुभाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में पुरुष डांसर महिला के कपड़ों में डांस कर रहे थे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामले में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटना क्रम का वीडियो बनाया। बताया कि मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें