ककोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोर,बरामद चोरी के वाहन।
- फोटो : SIKANDRABAD
पुलिस के हत्थे चढे़ वाहन चोर
ककोड़। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद की। आरोपी वाहन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में वह पुलिस टीम के साथ दस्तूरा मोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने पुलिस को देख गाड़ी को दौड़ा दिया। पीछा कर कार सवारों को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान कार चोरी की निकली। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम वल्लभगढ़ हरियाणा निवासी लक्ष्मण पुत्र लखनपाल, दीपक पुत्र सुन्दर बताया। उक्त युवकों ने बताया कि वह वाहन चोरी कर बेचने का कार्य करते हैं। बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की निशानदेही पर हरियाणा से तीन चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।