फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

अनूपशहर। नगर के मोहल्ला मदारगेट स्थित एक मकान में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। उस वक्त घर पर उसके छोटा देवर और ननद मौजूद थीं। उनके शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दे दी है। हालांकि, देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हाथरस निवासी किरन का विवाह वर्ष 2020 में नगर के मोहल्ला मदारगेट निवासी युवक के साथ हुआ था। किरन का पति, सास व ससुर मजदूरी करते हैं। जिसके चलते वह शनिवार को गाजियाबाद में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर पर किरन व उसका नाबालिग देवर व ननद मौजूद थे। दोपहर को जब दोनों बच्चे बाहर से खेल कर घर में पहुंचे तो किरन का शव फंदे से लटका हुआ था। जिस पर बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने किरन को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें