फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने बाद दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

खुर्जा। घटना के छह महीने बाद महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर चार दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
खुर्जा नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह नगर निवासी रजनीश के साथ हुआ है। रजनीश आए दिन शराब पीकर उसके साथ अभद्रता व मारपीट करता है। 18 दिसंबर 2021 को पति अपने साथी गौरव, लप्पू, अर्जुन और धर्मवीर को वहां भेज दिया। आरोपियों ने डरा धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसी डर के कारण वह चुप रही। अब आरोपी पति व उसके साथियों ने अति कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। पति ने तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला प्रारंभिक जांच में संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें