फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में रोडवेज बस और एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में रोडवेज बस और एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/अहमदगढ़। अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन बुलंदशहर में युवाओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने गुलावठी में एसपी सिटी की गाड़ी को निशाना बनाया। अहमदगढ़ में रोडवेज की बस पर पथराव किया। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया था, बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सेना में चार साल की भर्ती के खिलाफ बृहस्पतिवार को भूड़ चौराहा और खुर्जा में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम किया था। शुक्रवार को गुलावठी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को पथराव, तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी। अहमदगढ़ क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर चलती रोडवेज पर भी पथराव किया। पत्थर लगने से बस के शीशे टूट गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती की तो पथराव करने वाले युवा भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि पथराव करने वाले युवाओं को उन्होंने पहले क्षेत्र में कभी नहीं देखा था। माना जा रहा है कि युवाओं को प्रदर्शन के लिए अन्य क्षेत्रों से बुलाया गया था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने रोडवेज को थाने में खड़ा करा दिया। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सर्विलांस में पकड़ में आई तोड़फोड़ की रणनीति
पुलिस की सर्विलांस टीम ने कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा था। जिसमें शिकारपुर के गांव मिट्ठेपुर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं की तोड़फोड़ और आगजनी की रणनीति का पुलिस को पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
डिबाई से रूट डायवर्ट कर निकाले गए वाहन
शिकारपुर में प्रदर्शन की सूचना पर डिबाई में अधिकारियों ने रूट डायवर्ट कर दिया था। इस दौरान डिबाई से बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहनों को दौलतपुर से जहांगीराबाद रोड की ओर निकाला गया। बुलंदशहर से जाने वाले वाहनों को भी वाया जहांगीराबाद-दौलतपुर डिबाई की ओर निकाला गया।
डीएम-एसएसपी ने किया खुर्जा जंक्शन का निरीक्षण
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने खुर्जा जंक्शन पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने जीआरपी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए। किसी भी हाल में एक स्थान पर अधिक युवाओं को एकत्रित न होने दिया जाए,। युवा एकत्रित हो रहे हैं तो तत्काल संबंधित एसडीएम और सीओ को सूचना दी जाए।
कोट -
अग्निपथ योजना युवाओं के हित में है। पूरी योजना के बारे में जाने बिना किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करना बेकार है। यदि युवाओं को अपना विरोध दर्ज कराना है तो शांतिपूर्वक तरीके से कराएं। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों से अपील है कि अग्निपथ योजना को लेकर किसी भी ऐसे विरोध प्रदर्शन में भाग न लें जो हिंसक, सरकारी व ग़ैर सरकारी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने वाला हो। इस तरह के विरोध प्रदर्शन व तोड़फोड़ जैसी कार्रवाई गैरकानूनी है। - शाह फैसल, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें