फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर केनों में डीजल न मिलने पर किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर केनों में डीजल न मिलने पर किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत बुधवार को तहसील अध्यक्ष रोहताश तेवतिया के आवास पर आयोजित की गई। पंचायत में पेट्रोल पंपों पर केनों व कनस्तरी में किसानों को डीजल न दिए जाने की निंदा की गई तथा चेतावनी दी गई कि यदि किसानों को पेट्रोल पंपों पर केनों में डीजल नहीं दिया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश तेवतिया ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर किसानों को केनों व कनस्तरी में डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में खेतों में लगे पंपिंग सेटों को पेट्रोल पंपों पर लाना संभव नहीं है। किसानों को पेट्रोल पंपों पर ही केनों व कनस्तरी में डीजल दिया जाए। चौ.वेदपाल सिंह ने कहा कि धान की रोपाई का समय आ गया है। धान की फसल की सिंचाई केवल इंजन से ही संभव है। इंजन चलाने के लिए डीजल की आवश्यकता होती है, इसलिए किसानों को केनों में डीजल दिया जाए। किसानों ने डीएम के नाम संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा को सौंपा। इस मौके पर रोहताश तेवतिया, चौ.वेदपाल सिंह, सुरेश्ज्ञ सिंह, मुंशी सतेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह, जयभगवान मुकद्दम, सुभाष, जितेंद्र, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें