अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
स्याना। कोतवाली क्षेत्र में चिंगरावठी चौकी के गांव नयाबांस के निकट बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। जिसमें चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम निवासी नरेश सैनी फोटोग्राफर का काम कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया गया कि बुधवार को वह किसी काम से बुलंदशहर बाइक से आया था। जहां से देर शाम बाइक से ही वह अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार जब चिंगरावठी चौकी के निकट गांव नयाबांस के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जबकि, ट्रक सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।