फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सोने गए किसान की हत्या, हौदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर सोने गए किसान की हत्या, हौदी में मिला शव
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव चौंढेरा में शुक्रवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए किसान की हत्या कर दी। मृतक का शव ट्यूबवेल की पानी की हौदी में पड़ा मिला। मृतक के सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु या फिर धारदार हथियार से वार के निशान नजर आ रहे थे। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, मामले में देर शाम तक कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
गांव चौंढेरा निवासी हरीश चंद्र (60) गांव में ही खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। खेत पर ही उनका ट्यूबवैल भी लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वह खेत पर ट्यूबवैल से पानी लगाने और सोने के लिए गए थे। रात में उन्होंने खेत पर पानी भी लगाया था। देर रात को लाइट चले जाने के बाद दूसरे खेत में पानी लगा रहा एक अन्य ग्रामीण जब खेत पर पहुंचा तो हरीश चंद्र का शव ट्यूबवैल की हौदी में पड़ा हुआ था। शव देखकर उसने शोर मचा दिया, साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के काफी निशान थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शनिवार देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलूओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हौदी से कुछ दूर मिले संघर्ष के निशान
पुलिस ने ट्यूबवेल के आस पास गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान हौदी से कुछ ही दूरी पर खून पड़ा हुआ मिला। साथ ही मिट्टी पर इस तरह के निशान मिले, जिससे लग रहा था कि हत्या से पूर्व हरीशचंद्र की आरोपियों से हाथापाई भी हुई है। जिसके बाद वहीं पर उसकी हत्या कर शव को हौदी में ले जाकर डाला गया है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने आस पास से साक्ष्य संकलन किया। साथ ही ट्यूबवेल व उसके आस पास भी काफी गहनता से सर्च किया। हालांकि, मौके से कोई लहूलुहान ईंट या पत्थर नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोट -=
मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न पहलूओं पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
- बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें