फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनी के निकट शुक्रवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को फोन पर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा निवासी सतीश ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे उनके भाई अजयपाल सिंह, कुंवरपाल, विपिन और हापुड़ जिले के गरंप गालंद निवासी गोरखपाल शुक्रवार रात को घर से पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए गए थे। मुनी गांव के पास पेट्रोल पंप से तेल लेने के बाद वह लोग वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि पेट्रोल पंप से निकलते ही अलीगढ़ की ओर से आ रही हरदोई डिपो की बस ने उनकी कार में जोरादार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चालक अजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोरखपाल, कुंवरपाल और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर वहां से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गोरखपाल को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि, विपिन और कुंवरपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोट =
आरोपी बस चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- संग्राम सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें