फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान तक पहुंचा भाजयुमो नेता के बंदूक लहराने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकमान तक पहुंचा भाजयुमो नेता के बंदूक लहराने का मामला
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजयुमो नेता का बंदूक लेकर डांस करने का मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। अब मामले में जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से पदमुक्त करने के अलावा प्रशासन द्वारा बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता जनप्रिय उर्फ जन्नू द्वारा रालोद नेता और एक फल विक्रेता पर फायरिंग करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर जन्नू का बंदूक लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। भाजयुमो नेता के पिता सुशील चौधरी कांग्रेस के सदर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि उनके चाचा रालोद के जिलाध्यक्ष रहे हैं। बंदूक लेकर डांस करने का मामला शनिवार को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने भी प्रकरण में कार्रवाई के लिए कदम उठाया है। जिला प्रभारी सुनीता दयाल ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रकार का व्यवहार नहीं करते हैं और न ही पार्टी इसे बर्दाश्त करती है। पूरे मामले में हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं मामले में भाजयुमो नेता जनप्रिय के पिता सुशील चौधरी ने कहा कि उनके बेटे की छवि को खराब करने के लिए पुरानी वीडियो वायरल की जा रही है। वीडियो कई साल पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें