फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर-मेरठ नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं, प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी हरेंद्र कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी, दो बेटों, बहन, साली व मित्र के साथ केदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बराल पुलिस चौकी के पास कार हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में पांच वर्षीय वंश, छह वर्षीय हार्दिक, 22 वर्षीय पारस, 21 वर्षीय शालू और 25 वर्षीय दीपांशु अग्रवाल की मौत हो गई थी। जबकि कार में सवार रिंकी, सिंकी, दामिनी, बेबी, हरेंद्र और कार चालक जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गया था। तड़के करीब चार बजे हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए राहत कार्य शुरू कराया था। मंगलवार शाम के समय गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हादसे के मामले में देवीपुरा निवासी पंकज अग्रवाल की शिकायत पर गुलावठी थाने में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क किनारे कैंटर खड़ा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
प्रकरण में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द पीड़ित परिजनों को मदद की धनराशि सौंपी जाएगी।
- चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें