फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे और बीयर के साथ फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे और बीयर के साथ फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचे को हवा में लहराते हुए बीयर पीना और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए आपरेशन पाताल लोक चलाया जा रहा है। बुधवार रात को नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा को सूचना मिली कि एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हुई है। उक्त युवक शिकारपुर तिराहे पर खड़ा है। नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश देकर आरोपी युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की शिनाख्त जुनैद निवासी गांव मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसमें वह एक हाथ में तमंचा लहरता हुआ और दूसरे हाथ से बीयर पीता हुआ नजर आ रहा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें