फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के बहाने घर बुलाकर की मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के बहाने घर बुलाकर की मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर में ईद पर एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के लोगों को घर पर ईद की दावत देने के बहाने घर ले जाकर मारपीट की और तमंचे की बट से भी प्रहार किए। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उन पर हत्या की नीयत से फायर भी झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल बचे। वारदात में एक युवक की गंभीर हालत को देख उसे सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता ने चार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
मंगलवार को ईद पर चार युवक ईदगाह से नमाज पढक़र घर लौट रहे थे। रास्ते मे देल्ही दरवाजा चौराहे पर राशन डीलर मुजम्मिल कुरैशी उन्हें सीर पिलाने के बहाने अपने घर ले आया। आरोप है कि इस दौरान राशन डीलर के अन्य साथी भी उसके घर पहुंच गए। और चारों युवकों घर में ही घेर कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचे की बट से भी प्रहार किया और फायरिंग भी की। जिसमें एक युवक बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपियों ने अजीम के सिर पर तमंचे की बट से हमला बोल दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। मारपीट की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर गंभीर रूप से घायल अजीम को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। इसके बाद चेयरमैन अख्तर मेवाती दर्जनों लोगों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचे और चार आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस चौकी में हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में बसपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी, सभासद नईम कुरैशी भी अपने समर्थकों के साथ चौकी आ गए। उन्होंने पुलिस से भावसी चौराहा, रंगरेजान मस्जिद और अंसारी मस्जिद के पास पुलिस तैनाती की मांग की है। साथ ही आरोपियों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि चेयरमैन और पूर्व वाइस चेयरमैन को बुलाकर समझा दिया गया है। क्षेत्र में शांति का माहौल है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें