गंगा में स्नान के दौरान किशोर डूबा
नरौरा। थाना क्षेत्र के राजघाट में परिवार के साथ गंगा स्नान को आया एक किशोर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गया। परिजनों के शोर शराबा करने पर स्थानीय नाविक व तैराकों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
जनपद अलीगढ़ के गांव सूरजपुर निवासी नानकचंद्र अपने परिवार के साथ रविवार को राजघाट गंगातट पर स्नान के लिए आए थे। राजघाट में दोपहर में स्नान के दौरान नानकचंद्र का पुत्र यश कुमार लगभग 11 वर्ष नदी में गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। यश को डूबते देख स्नान के रहे परिजनों द्वारा शोर शराबा किया। जिस पर गंगाघाट पर मौजूद नाविक व तैराकों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिला। काफी देर के प्रयास के बाद तैराक व गोताखोर पूरी तरह मूर्छित अवस्था में यश (11) को नदी से निकाल सके। परिजन बच्चे में जिंदगी की उम्मीद को लेकर उसे डिबाई सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार दिया। वह स्वेच्छा से शव को अपने साथ ले गए।