फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान को सांड ने पटककर मार डाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गए किसान को सांड ने पटककर मार डाल
विज्ञापन

गुलावठी। जिले में 24 घंटे के अंदर सांड के हमले से दूसरी मौत हो गई। शनिवार रात खेत पर बेसहारा पशुओं को भगाने गए किसान को सांड़ ने पटक दिया। सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में लहूलुहान हालत में देखा तब अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मोहाना निवासी मयंक उर्फ रिंकू गांव में खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात उसके खेत में बेसहारा पशु घुस गए थे। पशुओं को खदेड़ने के लिए मयंक खेत गया था। बताया गया कि खेत में घुसे एक सांड़ ने मयंक को उठाकर पटक दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मयंक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवा किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मयंक के भाई ने शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

विधायक ने दिया मुआवजे का आश्वासन
मोहाना में छुट्टा पशुओं से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण कैलाश चंद यादव ने बताया कि छुट्टा पशु खेतों में घुस जाते हैं तथा फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों ने गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मीराज सिंह से शिकायत की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह मृतक मयंक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलाएंगे।
ग्रामीण कुंवरपाल के हाथ में आया है फ्रैक्चर
मोहाना के ग्रामीणों के अनुसार छुट्टा पशु की टक्कर से ग्रामीण कुंवरपाल के एक हाथ में फ्रैक्चर आया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर उनके पालन-पोषण की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

बढ़ रहे सांड़ के हमले
शनिवार को डिबाई के गांव खुशालाबाद में 75 वर्षीय महिला को सांड़ ने पटक दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 23 अप्रैल की शाम को एक सांड़ औरंगाबाद थाने में घुसकर उपनिरीक्षक को घायल कर दिया था। कुछ दिन पहले पहासू थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की सांड़ के हमले से जान चली गई थी। सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी में तीन दिन पहले पिता-पुत्र को सांड़ ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें