फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया ई-रिक्शा और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया ई-रिक्शा और नकदी
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 24 घंटे से लापता मजदूर बेहोशी की हालात में बुलंदशहर हाईवे पर पड़ा मिला। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश मोबाइल, पैसे और उसका ई-रिक्शा समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। परिजनों ने गंभीर हालत में पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुंतियाज सैफी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार सुबह अपने घर से ई रिक्शा लेकर काम पर निकला था। देर शाम जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनों को काफी चिंता हुई। देर रात तक परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की थाने में तहरीर दी। लेकिन, पुलिस भी उसकी तलाश न कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9 बजे बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित रामा डेरी के पास वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर उसे बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि गांव इसमालिया के पास तीन युवकों ने उससे औरंगाबाद चलने की बात कही थी। जिसके बाद तीनों ई-रिक्शा में सवार हो गए और कुछ ही दूरी पर तीनों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो गया और बदमाश उससे ई रिक्शा, मोबाइल और कुछ पैसे छीनकर उसे हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें