फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में रजवाहे के पास गुलावठी पुलिस की पशु कटान करने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी जब्बार के पैर में गोली लगी है। जबकि, एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध असलाह आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात गुलावठी पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर गांव खुशहालपुर की तरफ से बुलंदशहर हाईवे की ओर आने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने खुशहालपुर रजवाहे के पास चेकिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर आए दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी बाइक मोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त जब्बार निवासी ग्राम मिट्ठेपुर थाना गुलावठी के रूप में हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जब्बार शातिर किस्म का लुटेरा व चोर है। पशु कटान भी करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 11 अप्रैल की रात में चार साथियों के साथ मिलकर ग्राम सैंठा-रसूलपुर के बीच जंगल में पशु कटान की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त जब्बार के खिलाफ जनपद बुलन्दशहर, मेरठ के विभिन्न थानों पर गौकशी, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में करीब 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें