फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में गांव सबलपुर के निकट बाइक सवार युवक योगेश कुमार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौत हो गई। योगेश की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, बाइक सवार दूसरा युवक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

डिबाई के गांव दानपुर निवासी योगेश कुमार (23) बृहस्पतिवार को गांव निवासी अपने साथी सचिन के साथ किसी काम से डिबाई गया था। जहां से देर शाम वह वापस बाइक से ही गांव लौट रहा था। बाइक सवार दोनों युवक जब गांव सबलपुर के निकट पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को लहूलुहान गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसके साथी सचिन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें