फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का राजफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का राजफाश
विज्ञापन

डिबाई। ई-रिक्शा चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का शुक्रवार को पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश को लूटे गए ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूटे गए पांच अन्य ई-रिक्शा भी बरामद किए हैं। आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ई-रिक्शा लूट की वारदातें सामने आ रही थीं। गिरोह का राजफाश करने के लिए डिबाई थाना पुलिस को लगाया गया था। बृहस्पतिवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि ई-रिक्शा लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य धर्मपुर चौराहे पर एक चोरी/लूटे गए ई-रिक्शा के साथ मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी शिनाख्त सतीश कुमार निवासी गांव नगला मान थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। जबकि, आरोपी का एक साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। बरामद रिक्शा भी आरोपियों ने कुछ समय पूर्व चालक को बेहोश कर लूटा था। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर छह ई-रिक्शा को धर्मपुर से दानपुर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में बने खंडहर से बरामद कर लिया है। यह सभी ई-रिक्शा डिबाई, जहांगीराबाद, खुर्जानगर, शिकारपुर और जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी व इग्लास क्षेत्र से ई-रिक्शा चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें