फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में कैशलेस हुए एटीएम, भटके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में कैशलेस हुए एटीएम, भटके लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव और बैंक के अवकाश के कारण तीन दिन से कुछ एटीएम कैशलेस चल रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में पैसे न होने के कारण लोगों के पास बैंक से रुपये निकालने का विकल्प होता था, लेकिन इस बार सारे विकल्प बंद हैं। नगर क्षेत्र के अधिकतर एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के अधिकांश एटीएम कैशलेस नजर आए। जिससे एटीएम धारकों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ा। वहीं, एटीएम धारकों को अब सोमवार को बैंक खुलने पर ही राहत मिल सकेगी।
जनपद में विभिन्न बैंकों के करीब 200 एटीएम है। बैंक में तैनात कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण लगातार तीन दिन और उसके बाद माह दूसरा शनिवार व रविवार अवकाश होने के कारण बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। बैंक बंदी से पूर्व उच्च अफसरों द्वारा एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखवाने का वादा किया। लेकिन बैंक बंद के तीसरे दिन अधिकांश एटीएम कैशलेस नजर आए। इससे उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। लेकिन अभी दो दिन और राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एटीएम के पास खड़े देवेंद्र, मितेंद्र और सोनू ने बताया कि सोमवार को ही बैंक खुलेंगे, उन्हें पैसे की बहुत आवश्यकता है। अब उनके पास उधार लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

यहां मिले एटीएम के शटर डाउन
नगर के मोतीबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर एटीएम लगा हुआ है। बैंक बंद होने के साथ-साथ एटीएम भी बंद कर दिया गया। शुक्रवार को भी एटीएम का शटर बंद रहा। ऐसे में एटीएम पर आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, कालाआम चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम का भी शटर डाउन मिला।
यहां मिला सर्वर डाउन और खराब
नगर की पुरानी जेल परिसर के सामने इंडियन बैंक के बाहर एटीएम लगा हुआ है। शुक्रवार को एटीएम का सर्वर डाउन मिला। काफी देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। लेकिन सर्वर गायब रहने पर बैरंग लौट गए। वहीं, नगर के राजेबाबू रोड पर यूनियन बैंक का एक एटीएम खराब मिला। इसके चलते यहां आए लोगों को अन्य जगह एटीएम पर जाकर धनराशि निकालने को दौड़भाग करनी पड़ी।
बोले लोग
धनराशि निकालने के लिए एटीएम पर आया था। यहां पर शटर डाउन मिलने पर एक अन्य एटीएम पर भी गया तो वहां सर्वर डाउन मिला। - आनंद गोस्वामी
अवकाश के दिनों में धनराशि के लिए अक्सर भटकना पड़ता है। पिछले दो दिन से बैंक बंद चल रहे हैं। अब दो दिन बाद बैंक खुलेंगे। ऐसे में एटीएम शोपीस बने हुए है। - हरेंद्र लोधी
विज्ञापन

कोट
बैंक रविवार तक बंद रहेंगे। बैंक बंदी से पूर्व एटीएम में बैंक प्रबंधकों को धनराशि रखवाने के निर्देश दिए गए। अवकाश अधिक होने के कारण समस्या हो सकती है। अभी काफी संख्या एटीएम चल रहे हैं। - अभिषेक गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें