फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारक बनाए गए सांसद डॉ. भोला सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक बनाए गए सांसद डॉ. भोला सिंह
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कुल 30 नेताओं की सूची में जिले के सांसद डॉ भोला सिंह को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में भाजपा दोबारा से सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रही है। जबकि सपा और रालोद ने गठबंधन करते हुए भाजपा को सत्ता से हटाकर सरकार बनाने की योजना है। ऐसे में चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। हाईकमान की ओर से जारी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 30 नेताओं के नाम जारी किए गए हैं। पहले चरण के मतदान के लिए जारी सूची में जिले के सांसद डा. भोला सिंह को भी स्थान दिया गया है। ऐसे में सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिले के साथ ही पहले चरण में अधिक से अधिक सीटें जीतें, इसके लिए प्रचार करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें