फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसार अहमद हत्याकांड : फरार चल रहा 25 हजार का इनामी रोहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निसार अहमद हत्याकांड : फरार चल रहा 25 हजार का इनामी रोहित गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने कैंटीन संचालक निसार अहमद की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी रोहित राणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर निसार की सिर पर बल्ला मारकर हत्या की थी। जबकि, उसके फौजी पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2021 की रात को कोतवाली देहात के गांव दरियापुर के बाहर कैंटीन संचालक निसार अहमद की सिर में बल्ला मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके फौजी पुत्र अफसार के विरोध करने पर तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। हत्याकांड में एक आरोपी रोहित राणा निवासी गांव कमाला थाना बालैनी जिला बागपत फरार चल रहा था। उसके लगातार फरार रहने पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार रात को कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह और स्वाट टीम ने एक सूचना पर अड़ौली तिराहे के पास से आरोपी रोहित राणा को दबोच लिया। इनामी आरोपी रोहित राणा कहीं जाने की फिराक में था। इस दौरान उसके पास से अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आठ अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी रोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिगरेट के मात्र 20 रुपये के विवाद में कैंटीन संचालक निसार की हत्या को अंजाम दिया था। पूछताछ कर आरोपी रोहित का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें