फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : जेल चिकित्सा प्रभारी और छह बंदी समेत 264 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर : जेल चिकित्सा प्रभारी और छह बंदी समेत 264 मिले संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार संक्रमित के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, जेल चिकित्सा प्रभारी, छह विचाराधीन बंदी और बीबीनगर में दो पुलिसकर्मी समेत 264 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 24 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 1,279 हो गई है।
जिले में बीते चार दिन से दिन-प्रतिदिन संक्रमित के आंकड़े 200 से अधिक आ रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है तो बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोविड गाइड लाइन का धरातल पर पालन न होने से संक्रमित के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जेल चिकित्सा प्रभारी, जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी, बीबीनगर में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर और थाना प्रभारी का चालक, 15 दो साल से 17 साल तक के बच्चे और किशोरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को जिले में 264 लोग संक्रमित निकले। इसमें 182 लोगों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर जांच द्वारा और 82 लोगों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन किट द्वारा पॉजिटिव आई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सर्वाधिक शहर में 63, खुर्जा में 32, बीबीनगर में 28, डिबाई में 27, अनूपशहर में 24, अगौता में 13, जहांगीराबाद व शिकारपुर में 12-12, सिकंदराबाद में 10, अरनियां व दानपुर में आठ-आठ, लखावटी में सात, गुलावठी व ऊंचागांव में छह-छह, स्याना में चार और मालागढ़ व पहासू क्षेत्र निवासी दो-दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक एक्टिव केस, नहीं जारी हुई गाइड लाइन
जिले में कोरोना संक्रमित के एक्टिव केस एक हजार से अधिक हो गए हैं। इसके बावजूद जिले में प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार सख्ती बरतने को लेकर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है। जबकि, चार जनवरी को शासन के निर्देश पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा गाइड लाइन का आदेश जारी किया था। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1,279 हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा पाबंदी को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया। अगर लापरवाही जारी रही और सख्ती नहीं बरती गई तो संक्रमित का आंकड़ा बढ़ता रहेगा।
पाबंदी के लिए शासन के आदेश का इंतजार
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूलों को बंद करने के साथ जिम व स्वीमिंग पूल को बंद करने के लिए अभी निर्णय नहीं लिया गया है। शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए सभी कोरोना से बचाव का समय पर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन का करें पालन
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 264 नए केस मिलने पर अब कुल केस 21,543 हो गए हैं। इसमें 20,018 लोग स्वस्थ तो 246 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 1,279 हो गई हैं। सभी से अपील है कि कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें