घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दबंग आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने व शोर शराबा होने पर अन्य परिजनों के जागने पर आरोपी वहां से हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन पर फैसले का दबाव बना रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत 23 दिसंबर की रात को वह अपने घर पर ही परिजनों के साथ सो रहे थे। उनकी पुत्री अपने कमरे में सोई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान रात करीब ढाई बजे गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति का आरोपी युवक रोबिन उर्फ पॉली घर में घुस आया। साथ ही आरोपी उनकी पुत्री के कमरे में जा घुसा और सोते समय उसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। जल्द ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात