फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन

नरौरा। जनपद संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर से चार दिन पूर्व अपने घर से आए एक युवक का शव गोताखोरों की तलाश के बाद गंगा नदी से निकाला गया। परिजन पुलिस को सूचना देकर शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जनपद संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी महीपाल सिंह पुत्र बद्री सिंह ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि मेरा भाई हरीबाबू पुत्र बद्री सिंह बृहस्पतिवार को घर से किसी को बिना बताए निकला था। जिसकी थाना गुन्नौर जनपद संभल में शुक्रवार को गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। परिजनों को सूचना मिली की हरीबाबू सिंह नरौरा के बासीघाट पर वह डूब गया है। गोताखोरों की मदद से तलाश कराए जाने पर सोमवार को हरीबाबू सिंह का शव नदी से निकाला गया है। मामले में परिजन किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें